भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग लोकसभा के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होने जा रहा है| मतदान को शांतिपूर्ण तरीके के करवाने पुलिस पूरी तरह से तैयार है। जिसके बाद केंद्रीय बलों के पहुंचने का दौर भी शुरू हो गया. गुरुवार को दुर्ग एस.पी. जितेंद्र शुक्ला ने सिविक सेंटर के कला मंदिर में केंद्रीय बल के जवानों से बात की और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए| ताकि जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो सके|
दरअसल, दुर्ग जिले की 6 विधानसभा सीटें और बेमेतरा जिले की 3 विधानसभा सीटें दुर्ग लोकसभा के क्षेत्र में आती हैं. लोकसभा चुनाव को लेकर दुर्ग जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय और तैयार है. इसी कड़ी में चुनाव आयोग की ओर से दुर्ग लोकसभा में केंद्रीय बलों की 16 कंपनियां भेजी गई हैं|
इसमें सीआरपीएफ, आईटीबीपी और बीएसएफ की कंपनियां शामिल हैं। जवानों के लिए इंडक्शन ऑफ ब्रीफिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके साथ ही दुर्ग क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, सभा स्थलों पर चर्चा कर जवानों को जानकारी प्रदान की गई।
चुनाव के दिन सभी बटालियनें क्या भूमिका निभाएंगी? इसके बारे में भी जानकारी दी गई है. आपको बता दें कि दुर्ग जिले में 1509 बूथ है| इनमें से 326 मोस्ट सेंसिटिव श्रेणी में रखे गए है। इन बूथों पर रिजर्व बटालियन विशेष रूप से निगरानी रखेगी। वोट के बाद, स्ट्रांग रूम के प्रबंधन के लिए एक अलग कंपनी नियुक्त की गई। जिनके द्वारा मतदान एवं मतगणना का कार्य पूर्णतः सम्पन्न कराया जायेगा|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW

