सगाई टूटने से नाराज युवक ने धारदार हथियार से लड़की का सिर धड़ से अलग कर दिया , हत्या के बाद उसका सिर लेकर हो गया फरार...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बेंगलुरु: कर्नाटक के कोडागु जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई है जिसे सुनकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जायेंगे |जिसमें एक युवक ने 16 साल की लड़की का सिर धड़ से अलग कर दिया. यह घटना गुरुवार को सुरलाब्बी सोमवारपेट गांव में हुई। कथित तौर पर लड़की की सगाई आरोपी युवक ओन्कलापा से हुई थी, लेकिन बाद में किसी कारणवश सगाई टूट गया थी|


यह भी पढ़े महिला डॉक्टर अपने दो प्रेमियों के साथ होटल के रूम में रंगे हाथो पकड़ी गयी , डॉ. पति ने की महिला सहित प्रेमियों की पिटाई , VIDEO देखे .....

सगाई टूटने से नाराज युवक बीती शाम युवती को घर से उठाकर सुनसान इलाके में ले गया। फिर उन्होंने उसका सिर काटकर उसकी हत्या कर दी| इतना ही नहीं युवक शव को छोड़कर युवती सिर लेकर भाग गया | मृतक लड़की की पहचान मीना नाम से उजागर हुई है|

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतक लड़की एसएसएलसी छात्रा थी। और कल ही उसने परीक्षा पास की थी| लेकिन काल बनकर युवक ओंकारप्पा उसी दिन उसके घर पहुंचा और उसे उठाकर ले गया जिसके बाद बहुत ही निर्ममता से उसने लड़की की हत्या कर दी।

 अब इस मामले में दर्ज केस की पुलिस जांच शुरू हो गई है और एसपीके रामराजन ने पुष्टि की है कि नाबालिग लड़की के परिवार ने आरोपी से रिश्ता तोड़ दिया था| जिसके बाद युवक ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था |इस मामले में सोमवारपेट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

एसपी के अनुसार, समाज कल्याण अधिकारियों ने परिवार से मुलाकात की और समझाया था कि लड़की की अभी शादी की उम्र नहीं है 18 साल की होने के बाद उसकी शादी करना | जिसके बाद घरवालो सगाई तोड़ दी। उस रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों के जाने के बाद, आरोपी ने घर में प्रवेश किया और बेरहमी से हत्या कर दी।इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo