छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में नकली होलोग्राम सप्लाई करने वाले कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नकली होलोग्राम सप्लाई करने वाले कारोबारी विधु गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


छत्तीसगढ़ में हुए उत्पाद घोटाले के संबंध में कासना गौतमबुद्धनगर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत ईडी द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मामले में यूपी एसटीएफ ने विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

बताना चाहेंगे कि आरोपी विधु गुप्ता प्रिज्म होलोग्राफी एंड सिक्योरिटी फिल्म प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। है। वहीं, ईडी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज की गई एफआईआर में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास, विशेष सचिव आबकारी अरुणपति त्रिपाठी, कारोबारी अनवर देबर, तत्कालीन उद्योग मंत्री अनिल टुटेजा और विधु गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. मामले की जांच एसटीएफ यूपी द्वारा की जा रही है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW