भिलाई में हुई लूट की वारदात के चौंथे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर किया गिरफ्तार, आने जाने वाले राहगीरों को निशाना बनाते थे आरोपी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सुपेला पुलिस ने लूट के एक फरार आरोपी को दुर्ग के भिलाई से गिरफ्तार कर लिया है| इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने चौथे आरोपी को न्यायिक अधिकारियों के सामने पेश किया| सिटी एएसपी सुखनंदन राठौड़ के मुताबिक 14 अक्टूबर 2023 की रात 12 बजे सुपेला थाना क्षेत्र के स्पर्श हॉस्पिटल के पास लूट की घटना हुई थी|

राम नगर निवासी इंद्रपाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई तो बताया कि आरोपी पृथ्वी, दयाल, शुभम और रोहित राय उर्फ ​​रोहित यादव ने उसका रास्ता रोका और जान से मारने की धमकी दी और कहा पैसे मांगने लगे|

जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उन्होंने उसे पीटा, उसके गले से सोने की चेन लूट ली और भाग गए। इस रिपोर्ट के बाद, सुपेला पुलिस ने चोरी के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इसके बाद पुलिस ने पृथ्वी, दयाल और शुभम को गिरफ्तार कर लिया. उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने तीनों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले में रोहित यादव फरार चल रहा था|

सात महीने बाद सुपेला पुलिस को एक कॉलर से सूचना मिली कि रोहित यादव जैसा दिखने वाला एक शख्स भिलाई सुपेला में देखा गया है| पुलिस ने तुरंत टीम भेजकर लक्ष्मी मार्केट की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गयी. थाने में जब उसकी पहचान की गई तो उसका नाम रोहित यादव था|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo