भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की 11 माह पहले ही शादी हुई थी। उनके पति जल संसाधन विभाग में कार्यरत हैं| पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू हो चुकी है|
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओडिशा निवासी अर्पिता राजपूत (33) की शादी पिछले साल जून में जवाहर नगर निवासी सौरभ राजपूत से हुई थी।मृतका के पिता राजकुमार सिंह के मुताबिक उनकी बेटी अर्पिता को शादी के बाद से ही ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे|
कुछ दिन पहले ही उनकी बेटी ने उन्हें बताया था कि उसके ससुराल वाले 25 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं. उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था. फिर उन्होंने अपनी बेटी को आश्वासन दिया कि उन्हें जल्द ही पैसे दे देंगे| लेकिन गुरुवार रात करीब 11 बजे अर्पिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक के परिजनों के मुताबिक विवाहिता को जिला अस्पताल ले जाया गया। मर्चुरी तक में पति का कोई भी रिश्तेदार शामिल नहीं हुआ। पति के सभी रिश्तेदार घर में ताला लगाकर गायब हो गए।फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है|

