भिलाई : युवती के घर में जबरन घुसकर आदतन अपराधी ने की मारपीट, हथियार दिखाकर दी जान से मारने की धमकी , डर से पीड़िता ने छोड़ दिया घर , आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के भिलाई में आदतन अपराधी अमित जोश के खिलाफ पुनः मामला दर्ज किया गया है| जैसे ही आरोपी जेल से छूटा तो वह उसके घर के पास रहने वाली एक लड़की के घर में घुसकर  मारपीट की साथ ही हथियारों दिखाकर पीड़िता को धमकाया| पीड़िता की शिकायत के बाद भिलाई नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है|


दैनिक भास्कर के रिपोर्ट  मुताबिक सेक्टर 6 निवासी पीड़िता गरिमा साहू ने कुछ वक्त पहले आदतन अपराधी अमित जोश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. हाल ही में अपराधी अमित जोश जेल से रिहा होकर लौटा है| 30 अप्रैल को पीड़िता घर पर अकेली थी।

इस बीच, आरोपी ने उसे एक व्हाट्सएप संदेश भेजा। जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो आरोपी उसके घर के बाहर आ धमका  उसने पैर से दरवाजे को जोरदार धक्का देकर खोला और अंदर चला गया। उसने पीड़िता को लात और घूंसों से पीटा, अपने पास मौजूद धारदार हथियार दिखाया, उसे डराया और जान से मारने की धमकी दी।

इस घटना से पीड़िता इतनी डर गई कि वह तुरंत घर छोड़कर चली गई. सूर्या मॉल जुनवानी में एक शॉपिंग मॉल के सामने एक मकान किराए पर लिया और वहां रहने लगी। अपराधी अमित जोश के खिलाफ भिलाई नगर और नेवई, खुर्सीपार और पद्मनाभपुर थाने में भी मामले दर्ज किये गए है|

यहाँ तक की कुछ महीने पहले उसने दुर्ग सेंट्रल जेल के जेलर के घर पर पथराव किया था| जेल के दरवाजे को भी लात मारा था |इस मामले में वह जेल में था| कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा है|जेल से छूटते ही उसने दोबारा कुकृत्य करना शुरू कर दिया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW