भूतिया डरावनी गुड़ियों की जगह , घने जंगलो से जहाँ आज भी रात में आती है पेड़ो से लटकी गुड़ियों की चीखने की आवाजे....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मेक्सिको का Xochimilco' शहर आपके रोंगटे खड़े कर देने के लिए जाना जाता है। हालाँकि आज भी लोग इस जगह पर जानबूझकर आते हैं, लेकिन दशकों से इसे दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है।

दरअसल, इस शहरी द्वीप पर पेड़ों पर हजारों गुड़ियाएं लटकी हुई हैं और वे इतनी डरावनी दिखती हैं कि लोग आमतौर पर इस जगह से दूर रहते हैं। ला इस्ला डे लास मुनेकास द्वीप मेक्सिको की राजधानी से लगभग दो घंटे की दूरी पर स्थित है। 

1950 में यह द्वीप डॉन जूलियन सैन्टाना का माना जाता था। सैन्टाना ने एक बार यहां एक लड़की को डूबते हुए देखा था।कहा जाता है की वह लड़की अपने परिवार के साथ घुमने आई थी| उन्होंने लड़की को बचाने की कोशिश की, लेकिन यह असंभव था| और वह डूबकर मर गयी|

कहा जाता है कि उसके बाद इस लड़की का भूत उसे सताने लगा। किसी ने उससे कहा कि तुम एक गुड़िया से उससे छुटकारा पा सकते हो। खुद को बचाने के लिए, उन्होंने लगभग 1,500 गुड़ियों को द्वीप पर लटका दिया।

जूलियन सैंटाना की 2001 में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई और उनके अंतिम शब्द थे, "अगर गुड़िया छीन ली गईं, तो कुछ बुरा होगा।" बता दें कि जूलियन को देखने के बाद आस-पास मौजूद बाकी लोग भी लड़की के भूत से बचने के लिए गुड़ियाएं लाकर इस जंगल में लटकाने लगे थे।

ऐसा कहा जाता है कि इस लड़की की चीखें आज भी इस जंगल से सुनी जा सकती हैं। और रात में गुड़ियों के पास से फुससुसाने की आवाज आती है|1987 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। सालों से यहां पेड़ों और बिजली लाइनों पर लटकी गुड़ियाएं मौसम बदलने के साथ-साथ और भी डरावनी हो गई हैं।लेकिन रात में कोई भी इस जगह पर जाने से डरता है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo