रायपुर में महिला को हुआ युवती से प्यार पति बच्चो को छोड़ हो गयी फरार , उल्टा पति पर दर्ज करवाया मामला , जानिए क्या है मामला...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शादी के बाद किसी पुरुष का दूसरी महिला से प्यार होना आम बात है, लेकिन रायपुर की इस शादीशुदा महिला को दूसरी लड़की से प्यार हो गया। प्यार इतना बढ़ गया कि महिला ने लड़की की खातिर अपने पति और दो बच्चों को भी छोड़ दिया। 


यह भी पढ़े CG : होटल में ब्राह्मण परिवार को शाकाहार की जगह बिना जानकारी मांसाहार भोजन परोसा , मुंह में हड्डी आने पर मामले का पता चला, मामला दर्ज....

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , इस महिला को उसके पति और रिश्तेदार दो दिन से ढूंढ रहे हैं. महिला अपने सेल फोन पर व्हाट्सएप मैसेज, कॉल और वीडियो कॉल के जरिए अपने महिला पार्टनर से घंटों बात करती रही। यहाँ तक रात में भी  देर तक बाते होती थी |

उसके पति और रिश्तेदारों ने शुरू में कोई ध्यान नहीं दिया। महिला बार-बार जिद करती की उसे युवती से मिलने जाना है |लेकिन धीरे धीरे उसके पति को शक हो गया। वह अपनी पत्नी को उस लड़की से बात करने से रोकने लगा| इससे महिला नाराज हो गई और घर छोड़कर चली गई। पीड़िता का पति और रिश्तेदार महिला की तलाश कर रहे हैं. पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

महिला और पीड़ित पति की शादी को 13 साल हो गए हैं। उनकी दो बच्चे है| 11 और 3 साल की। इस महिला के मायके परिवार में एक अविवाहित लड़की है. चार साल पहले दोनों करीब आ गए। चूंकि महिला रायपुर की रहवासी है और युवती दूसरे जिले की है। इस कारण से, दोनों पक्ष सेल फोन के माध्यम से संपर्क में थे। वे कॉल, मैसेज और व्हाट्सएप पर घंटों एक-दूसरे से बात करते हैं। वे अपनी व्हाट्सएप चैट में भी प्रेमियों की तरह बात करते हैं।

इस महिला ने दो दिन पहले अपने पति और दो बच्चों को छोड़ दिया | पीड़िता के पति ने इसकी जानकारी महिला की मां को भी दी। महिला से उसकी मां और सास भी परेशान हैं. मां और सास के मुताबिक, जब से इस महिला ने बातचीत शुरू की है तब से उन्होंने बच्चों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। ध्यान सिर्फ लड़की पर ही केंद्रित है. वे दो दिन से महिला की तलाश कर रहे हैं।

पीड़ित पति ने महिला के लापता होने की सूचना पुलिस को दी. इस बीच, महिला ने सोमवार को दूसरे जिले के एक पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पति को जब कॉल आया तब कहानी स्पष्ट हो गई। पीड़िता पति ने मामले में पुलिस को सूचना दी है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW