भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छ्त्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने एक युवक को जान से मारने हमला कर दिया। उसपर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए। जब युवक बेसुध होकर जमीन पर गिर गया तो उन्हें लगा युवक मर गया है ।
सोचकर नक्सली भाग निकले। मौके पर पर्चा फेंक कर उसपर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है। मामला जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, युवक नारायणपुर के छोटे डोंगर इलाके के कलेपाड़ का रहने वाला है। इसी गांव में नक्सलियों ने युवक को पहले अगवा किया।
फिर उसे जंगल में लेकर गए। जिसके बाद उसे पुलिस का मुखबिर बताकर उसी जान लेने कुल्हाड़ी समेत अन्य धारदार हथियार से वारकर कर दिया। हमले के बाद युवक घायल हो गया और बेसुध होकर जमीन पर गिर गया।
जिसके बाद नक्सलियों को लगा कि युवक मर गया है और उसे उसी हालत में छोड़कर भाग गए. पास में ही एक पर्चा भी गिराया गया था. जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक लखपत को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद युवक को घायल अवस्था में छोटा डांगर अस्पताल लाया गया।
पुलिस का कहना है कि मौके से एक पर्चा मिला है. घटना को अंजाम नक्सलियों ने दिया है. मामले की जांच की जा रही है। मौके से बरामद पर्चे में लिखा है कि नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी लोगों से अपील करती है ।
कि वे पैसे लेकर या किसी अन्य चीज का लालच में आकर पुलिस का सहयोग न करें. जल, जंगल और जमीन के लिए लड़ें. पुलिस का सहयोग करने वालों को भी ऐसे ही परिणाम भुगतने होंगे। प्रपत्र नीली स्याही से हस्तलिखित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

