भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक जोड़ा बाइक चलाते हुए सड़क पर खुलेआम प्यार कर रहा है। इस वीडियो में एक कपल हाईवे पर तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चला रहा है| एक लड़की मोटरसाइकिल की टंकी में बैठी है|
वह युवक के गले में हाथ डालकर उसके साथ बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 1 दिन पहले पोस्ट हुआ था | आते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है| जहां कुछ लोगों ने वायरल वीडियो पर सवाल उठाए तो वहीं कई लोगों ने इसके मजे लिए|
विडियो देखे -
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑनलाइन प्रकाशित इस वीडियो में मोटरसाइकिल चालक को खुलेआम यातायात नियमों का उल्लंघन करते देखा जा सकता है। इस वीडियो के प्रसारित होने के बाद मौके पर पुलिस भेजी गई और मोटरसाइकिल पर प्यार कर रहे युवक-युवती को गिरफ्तार कर लिया गया. ये मामला है कोचिंग सिटी कहे जाने वाले राजस्थान के कोटा का है|
इस बात से अंजान होकर न सिर्फ वहां से गुजरने वाले आम लोगों की नजर दोनों के बीच के रोमांटिक रिश्ते पर पड़ी, बल्कि उनके पीछे मोटरसाइकिल से चलने वाले युवाओं ने भी उनका मजाक उड़ाया। लड़की सरेआम युवक को किस कर रही है|
गिरफ्तारी के बाद युवक-युवती ने अपने किए पर माफी मांगी. कोटा पुलिस ने गिरफ्तार युवक और महिला का माफी मांगते हुए एक वीडियो भी जारी किया. दरअसल, ट्रैफिक में चलती मोटरसाइकिल पर एक अश्लील हरकत का वीडियो सामने आया है. कोटा पुलिस ने इस कृत्य को गंभीर माना और जांच शुरू की.
नांता पुलिस स्टेशन के SHO नवल किशोर ने कहा कि वीडियो से यह स्पष्ट है कि स्थान बूंदी रोड पर था। इसके बाद वाहननंबर की मदद से बाइक मालिक का पता चला कि बाइक कैथून निवासी मोहम्मद वसीम चला रहा था। एक महिला साथी युवक के साथ बाइक पर थी|पुलिस ने वसीम और उसकी साथी को गिरफ्तार कर लिया और बाइक जब्त कर ली। पुलिस के मुताबिक, वसीम कैतून का रहने वाला है। उसके साथ बाइक पर सवार लड़की रिजवाना दिल्ली के कृष्णानगर में रहती है।
यह भी पता चला कि दोनों लिवइन में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, अब लापरवाही से गाड़ी चलाने और जान खतरे में डालने और सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज किया गया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

