भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर , दो भाईयों ने मिलकर अपनी ही बहन के पति की बेरहमी से हत्या कर दी| हत्या की वजह यह थी कि उसकी छोटी बहन ने प्रेम प्रसंग में भागकर शादी कर ली थी| जिस वजह से दोनों भाई इस बात से खफा थे |हत्या के बाद भाइयों ने मृतक के गले में रस्सी बांधकर उसे पेड़ से लटका दिया। इस मामले में पुलिस ने घटना के दो घंटे बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद भी था|
बिलासपुर की सीपत पुलिस ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह 6 बजे सूचना मिली कि खैरा डगनिया गांव के कोसम बाड़ी फार्म में एक पेड़ से एक शव लटका हुआ है| पास में स्कूटी भी हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की|
जांच के बाद मृतक की पहचान सरकंडा थाना अंतर्गत चांगराजपारा निवासी दौलत राम कौशिक (58 वर्ष) के रूप में हुई। फिर पुलिस ने परिवार को बुलाया. पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि दौलतराम शनिवार शाम 5:30 बजे अपने स्कूटी से घर से निकला और कहा कि वह डंगनिया गांव जा रहा है|
मृतक की बेटी हमलता कौशिक ने आरोप लगाया है कि उसके पिता दौलत राम कौशिक पर पहले हमला किया गया और उसे घातक चोटें आई है उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है| फिर उसके गले में रस्सी डालकर उसे एक पेड़ पर सबूत मिटाने के लिए उसे लटका दिया गया| स्कूटी और उसके पिता की चप्पलें और चश्मा घटनास्थल के पास पाए गए। उसके कपड़े भी फटे हुए हैं.
पूछताछ में पता चला कि मृतक दोलत राम की दो पत्नियां थीं. पहली महिला को बच्चा है, दूसरी को नहीं। बताया जाता है कि उसकी दूसरी पत्नी के घरवालो का पिता से जमीन विवाद भी चल रहा था|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

