दुर्ग : पत्नी ने गैस सिलेंडर न भरने पर अपने पति को टोका , पति ने गुस्से में आकर हंसिये से पत्नी पर कर दिया हमला , महिला की हालत गंभीर , आरोपी गिरफ्तार

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जेवरा-सिरसा चौकी के अंतर्गत एक सनसनीखेज मामला सामने आया है| जहाँ शनिवार शाम एक पति ने अपनी पत्नी पर हंसिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक महिला ने खाना पकाने गैस सिलेंडर न भरने पर अपने पति को टोक दिया। 

यह बात पति को नागवार गुजरी तभी आरोपी पति ने गुस्से में आकर उस पर हंसिये से हमला कर दिया| पुलिस ने आरोपी पति राकेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक जेवरा निवासी रुक्मणी यादव (35) की शिकायत पर धारा 307, 323, 324, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, रसोई का सिलेंडर काफी समय से खाली था, इसलिए उसने अपने पति राकेश यादव (39) से इसे भरने के लिए कहा।

 इसके बाद भी वह शख्स ने रिफलिंग नहीं करवाई| रविवार शाम आरोपी पति शराब के नशे में घर आया। उनके आते ही उनकी पत्नी रुक्मणी ने सिलेंडर न भरवाने की बात को लेकर टोका जिससे राकेश को गुस्सा आ गया और रुक्मणि पर तलवार से हमला कर दिया।पुलिस द्वारा मामलेमे कार्यवाई की जा रही है|वहीँ महिला का इलाज किया जा रहा है|