भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने जुनवानी भिलाई स्थित श्री शंकराचार्य विश्वविद्यालय के स्ट्रांग कक्ष का निरीक्षण किया। 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद सुरक्षा के मद्देनजर से ईवीएम/वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित रूप से स्ट्रांग कक्षों में रखा गया है|
कलेक्टर ने सुरक्षा उपायों की जानकारी लेने स्ट्रांग रूम में जाकर अवलोकन किया | उन्होंने परिसर में लगे एलईडी टेलीविजन स्क्रीन पर प्रदर्शित दृश्य को भी देखा।जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने विश्वविद्यालय परिसर की बाहरी सुरक्षा के संबंध में नोडल अधिकारी देवेश ध्रूव को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि एआरओ नियमित निरीक्षण करेंगे और स्थिति की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को देंगे। कलेक्टर ने परिसर में निगरानी कक्षों की निगरानी के लिए स्थापित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सुरक्षा संबंधी चर्चा की।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

