भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नगर निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव भिलाई क्षेत्र में नये आंगनबाडी केन्द्रों के निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे। ताकि आंगनबाडी निर्माण की गुणवत्ता एवं आवश्यक सुविधाओं से समझौता न हो।
निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने अपने प्रातः भ्रमण के दौरान भिलाई निगम क्षेत्र के वार्ड 29 वृंदा नगर में बन रहे नवीन आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा निगम अधिकारियों एवं निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश दिये कि सभी गुणवत्तापूर्ण आंगनबाडी केन्द्रों का निर्माण निर्धारित समय सीमा के अंदर किया जाये।
कार्य में आंगनवाड़ी परिसर के निर्माण और उसके अनुरूप दरवाजे, खिड़कियां, पानी, शौचालय और प्रकाश की व्यवस्था को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। आंगनवाड़ी का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि बच्चों को बैठने और खेलने में कोई परेशानी न हो।
भिलाई नगर निगम क्षेत्र में सरकारी आंगनबाडी केंद्र के पास अपना भवन नहीं होने के कारण आंगनबाड़ियों को किराये के भवन में संचालित करना पड़ता है। शासनादेश के अनुसार शासन की मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम क्षेत्र में नई आंगनबाडी का निर्माण किया जा रहा है और तय समय सीमा के अंदर पूरा किया जाएगा। ताकि बच्चे आसानी से पास की आंगनवाड़ी में आ सकें और उन्हें खेलने के लिए उपयुक्त जगह भी मिल सके।

