भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में BSP स्टील प्लांट के बांध के पास गुरुवार शाम घुमने गयी पत्नी को चाबी सौंपने जा रहे पति पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। किसी ने उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है. पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है|
जानकारी के मुताबिक भिलाई के कोहका कुरूद रोड पर सांसी मस्जिद के पास रहने वाले सौकीर आलम पर जानलेवा हमला किया गया है| शुक्रवार शाम सौकिर ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने गुरुवार 16 मई को शाम 6 बजे उसे फोन किया.
उसने कहा कि वह नेवई में बीएसपी डेम घुमने आई थी और इसी बीच उसके स्कूटी की चाबी गुम हो गई। जिसके बाद युवक घर की दूसरी चाबी लेकर निकला, जो उसे अपनी पत्नी को देनी थी.
जब वह शाम 7 बजे पहुंचे तो अंधेरा हो चुका था। सौकरी उस स्थान पर पहुंचे और अपनी पत्नी को चाबियाँ दीं। इसके बाद कुछ देर तक खड़े होकर बातें करते रहे। इसी बीच किसी ने पीछे से आकर सौकिर की गर्दन पर धारदार चाकू से वार कर दिया और भाग गया| घायल युवक अपनी जान बचाने के लिए मदद मांगने लगा| उनकी पत्नी ने भी लोगो से मदद मांगी|
इसी बीच वहां से गुजर रहे पुलिस गश्ती दल की नजर उन पर पड़ी. गश्ती दल ने तुरंत दंपति को वाहन में बिठाया और दुर्ग जिला अस्पताल ले गए। वहां उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें गंगोत्री अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहां 11:00 बजे डॉक्टरों ने सौकीर की गर्दन का ऑपरेशन किया| डॉक्टरों का कहना है कि गनीमत है की उनकी गर्दन की मुख्य नस नहीं कटी, क्योंकि अगर कट जाती तो उनका बचना मुश्किल होता।
पुलिस द्वारा सौकिर बयान ले लिया गया है| उन्होंने बताया कि उन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया है. पुलिस घटनास्थल की जांच और पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की भी समीक्षा कर रही है।
पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी. ऐसा करने के लिए, उन्हें सौकिर के ठीक होने और पूरा बयान देने तक इंतजार करना होगा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

