पार्किंग ठेकेदार हत्याकांड के तीन आरोपियों का जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया गया , फरार पूर्व पार्षद अजय दुबे व भतीजे को कोंडागांव से पकड़ा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोतवाली थाने क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते अपने भतीजों के जरिए पार्किंग ठेकेदार की हत्या कराने वाले पूर्व पार्षद अजय दुबे और उसके  फरार भतीजे अमिताभ दुबे उर्फ ​​चंदू को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ शुरू की गई. वहीं, पुलिस ने पहले से गिरफ्तार तीन आरोपियों का जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया|


दरअसल, 21 मई को पचरी पारा निवासी बस स्टैंड पार्किंग ठेकेदार  श्रीराम यादव उर्फ ​​मंत्री यादव की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को अजय दुबे के भतीजे और मुख्य आरोपी अक्षत दुबे, शुभम शर्मा और वंश राजपूत को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी अक्षत दुबे ने अपराध करना कबूल कर लिया और पुलिस को हत्या की पूरी योजना भी बताई. शनिवार को पुलिस ने फरार हुए चाचा-भतीजे को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। उधर, कोतवाली पुलिस ने पहले से गिरफ्तार तीन आरोपियों का क्षेत्र में पैदल जुलूस निकाला।

इसके बाद वे अदालत में पेश हुए।बता दे वारदात के बाद अजय दुबे अपनी पत्नी, बेटे और भतीजे को लेकर दुर्ग से भागकर अपने ननिहाल कोंडागांव पहुंचा था| जहां अपनी पत्नी, बेटे और आरोपी भतीजे चंदू को वहां छोड़कर वह ओडिशा भाग गया था| पांच दिन कोंडागांव से ओडिशा के उमरकोट तक पीछा करके क्राइम टीम ने दोनों चाचा भतीजे को गिरफ्तार किया है| 

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo