भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस नेताओं की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. धीरे-धीरे कांग्रेस के कई नेताओं पर गंभीर आरोप लग रहे हैं| इसी बीच दुर्ग ग्रामीण की पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर के रिश्तेदार आरोपों के दौर से मुश्किल में हैं।
मिडिया रिपोर्ट्स की खबरों के मुताबिक प्रतिमा चंद्राकर की बहन की बहू ने अपने सास, ससुर और पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक राजनीतिक दबाव के कारण एक साल बाद मामला दर्ज किया गया|
पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है और माना जा रहा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है| बता दें कि प्रतिमा चंद्राकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल की करीबी मानी जाती हैं|
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने कल रविवार को कल भिलाई क्षेत्र के नेवई थाने में अपनी सास, ससुर और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पीड़िता का दावा है कि आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया. इस घटना के साथ ही पीड़िता भागकर थाने पहुंची, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया|
एक साल पहले पीड़िता ने अपने पति के साथ रहने की इजाजत के लिए आर्टिकल 9 के तहत कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. बहू के मुताबिक, केस दर्ज करने की कोशिश के दौरान राजनीतिक दबाव की वजह मामला दर्ज नहीं हो पाया | हालाँकि अब मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

