भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शनिवार की सुबह भिलाई के खम्हरिया चौहान ग्रीन वैली के सैकड़ों निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कॉलोनी के गेट बंद कर दिए और उसे घेर लिया बाद में, उन्होंने सड़क पर मटके फोड़े और निगम और कॉलोनी प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि वे या तो राहत दे या ब्याज सहित पैसा लौटाये|
कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि यहां 2-3 हजार मकान हैं। तब भी पानी की सुविधा नहीं है। यहां के हालात ऐसे हैं कि किसी के घर तक पीने का पानी नहीं पहुंचता. किसी के पास नहाने के लिए पानी नहीं है. मेंटेनेंस फीस के नाम पर पैसा वसूला जा रहा है लेकिन कोई सुविधा नहीं दी जा रही है|
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोप है कि निगम यहां रहने के नाम पर टैक्स तो वसूलती है लेकिन सुविधाएं नहीं देती. पानी की कमी को दूर करने के लिए निगम और कॉलोनियों की ओर से टैंकर बुलाए जाते हैं| लेकिन पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है|
शनिवार सुबह ग्रीन वैली कॉलोनी में पानी लेकर पहुंचे एक टैंकर को कॉलोनीवासियों ने गेट बंद कर बाहर ही रोक दिया। उनका कहना है की कॉलोनी का मेंटनेंस और निगम को टैक्स देने के बाद भी कॉलोनी में पानी की आपूर्ति क्यों नहीं मिली?
प्रबंधन की ओर से कॉलोनी की एचआर अमृता सिंह ने कहा कि वे पानी की समस्या दूर करने के लिए निगम से यहां पाइपलाइन जोड़ने का अनुरोध करेंगे| जब निगम को पानी की समस्या की शिकायत मिली तो उन्होंने पानी के टैंकर भेजे|
इसके बाद प्रतिदिन 25 निजी टैंकर से पानी मंगवाया गया |करीब साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक बच्चे से लेकर महिलाएं तक लोग हाथों में मटका बाल्टी लेकर धरने पर बैठे रहे. प्रदर्शन की खबर मिलते ही स्मृति नगर पुलिस चौकी से पुलिस टीम यहां पहुंची. इसके बाद प्रबंधन ने एचआर अमृता सिंह को यहां भेजा|
यहां मौजूद महिलाओं ने जैसे ही एचआर को देखा तो उनपर बरस पड़ी| कॉलोनी वासियों का कहना है कि अगर प्रबंधन कॉलोनी का रखरखाव नहीं कर सकता तो इसे निगम को सौंप देना चाहिए| पर यह भी बात सामने आई है कॉलोनी के लोग पानी का दुरपयोग करते है |इसकी वजह से पानी की किल्लत हो रही है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

