भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई की छावनी पुलिस ने मंगलवार को लूट , चाकूबाजी के मामले में तीन आरोपियों का सिर मुंडवाकर जुलुस निकाला | इस जुलुस के दौरान तीनों आरोपियों ने "अपराध करना पाप है पुलिस हमारा बाप है" जैसे नारे लगाए।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने भिलाई के खुर्सीपार निवासी धनराज निर्मलकर , विनय उर्फ बल्लू और बी सीमर राव को गिरफ्तार किया है| ये तीनों नशे के आदी है लोगों से नशा के करने लिए लूटपाट किया करते थे|
लोगों के मन से तीनों आरोपियों का डर दूर करने के लिए एसपी के निर्देश पर छावनी पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला | जब जुलूस निकाला गया तो आरोपियों के हाथ जंजीरों से बांध दिए गए. फिर उन्हें जवाहर मार्किट ले जाया गया, जहां तीनों से नारे लगाते हुए जुलुस निकाला गया |
जानकारी के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपियों ने न केवल डकैती की वारदात को अंजाम दिया, बल्कि पिछले दिन भिलाई 3 से पुलिसकर्मी की बुलेट गाड़ी भी चुराई थीं। तीनो ने इसका इस्तेमाल चाकूबाजी के दौरान किया था. उनके खिलाफ खुर्सीपार और छावनी पुलिस स्टेशन में आरोप दर्ज किए गए है|
20 मई की सुबह दुर्गा मंदिर खुर्सीपार के पास गुजर रहे व्यक्ति को पैसो के लिए परेशान करना शुरू कर दिया उससे गाली गलौज की और उनसे पैसे की मांग की बहस बढ़ने पर व्यक्ति की दाहिनी जांघ पर तेज चाकू से वार कर दिया |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

