भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर कल तीसरे चरण का मतदान हुआ। प्रदेश की प्रतिष्ठित दुर्ग लोकसभा सीट पर भी कल मतदान सम्पन्न हो गया। लोकतंत्र के इस उत्सव में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया|
लेकिन इसी बीच कुछ दुखद खबरे भी सामने आई है इस खबर के मुताबिक, दुर्ग में वोट देकर वापस लौटते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई|
मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला दुर्ग पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है. यहां वोट देकर लौट रहे एक बुजुर्ग को कार ने टक्कर मार दी. हादसे के कारण बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात कार की जांच शुरू कर दी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

