भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : तमिलनाडु के चैन्नई में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक 24 वर्षीय नर्स प्रेम प्रसंग के बाद गर्भवती हो गई। फिर उसने बदनामी से बचने के लिए खुद गर्भपात कराने की कोशिश की, लेकिन असफल रही। बुधवार को नर्स ने छात्रावास के बाथरूम में बच्चे को जन्म देने का प्रयास किया। इस दौरान उसके पास एक मृत नवजात शव पड़ा मिला था जिसके पैर कटे हुए थे।
बता दे कि प्रसव के दौरान नर्स बाथरूम में प्रसव पीड़ा को सहन कर रही थी और जोर-जोर से रोने लगी | उसकी आवाज को सुनकर जब उसकी रूममेट वहाँ पहुंची तो उसने नर्स को खून से लथपथ देखा। नर्स ने नवजात शिशु को गोद में लिया जो मर चूका था और जिसका पैर कटा हुआ था। कमरे में बच्चे का एक पैर मिला और दूसरा पैर गायब था।कहा जा रहा है की नर्स ने बच्चे का पैर काटकर और उसे फ्लश कर दिया था |
रूममेट तुरंत नर्स को अस्पताल लेकर गए। अस्पताल प्रबंधन ने पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर आकर इस नर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की और आगे की कार्रवाई की. वहीं, पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नर्स के खिलाफ हत्या का मामला पंजीबद्ध किया जा सकता है|
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि नर्स ने खुद ही बच्चे को जन्म देने की कोशिश की। बच्चे के पैर कटे हुए पाए गए। यह नर्स चेन्नई के टी. नगर स्थित एक निजी अस्पताल में काम करती है। महिला एक पुरुष के साथ रिश्ते में थी और गर्भवती थी।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW

