भिलाई : कुम्हारी से रायपुर कार में जा रहे डॉक्टर को पीछे से एसयूवी ने मारी टक्कर उल्टा आरोपियों ने डॉक्टर से की मारपीट , गर्दन में आयी चोट .....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कुम्हारी से रायपुर कार में जा रहे डॉक्टर को पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक ने डॉक्टर पर भी हमला कर दिया| पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार की है| 


कुम्हारी स्थित एपेक्स हॉस्पिटल के डॉ. सिद्धार्थ दोपहर करीब 12 बजे अपने रायपुर स्थित आवास के लिये निकल रहे थे तभी टोल प्लाजा के पास एक सफेद महिंद्रा एसयूवी ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए डॉक्टर की कार में पीछे से टक्कर मार दी.

जैसे ही डॉ. सिद्धार्थ कार से बाहर निकले और पूछने ही वाले थे कि कार चला रहा युवक और उसके साथी डॉ. सिद्धार्थ के साथ मारपीट  शुरू कर दी जिस वजह से उनकी गर्दन पर चोट लग गई। 

शिकायत के आधार पर कुम्हारी थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 323 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया. थाना प्रभारी जेआर कुर्रे ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा वाहन के रजिस्ट्रेशन के आधार पर वाहन मालिक की जानकारी जुटाई गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है|