भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ब्राजील से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने गुस्से के कारण अपने पति का लिंग काट दिया। इसके अलावा, उसने इसे टॉयलेट में भी बहा दिया। जब मामले की सुनवाई हुई तो उसे पांच साल जेल की सजा भी सुनाई गई। बता दे की महिला का पति उसे धोखा दे रहा था इसलिए महिला घटना को अंजाम दिया |
हालांकि, मिडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला के पति ने महिला को माफ कर दिया है और वह दोबारा उसके साथ रहना चाहता है। इस घटना के लिए वह खुद को भी जिम्मेदार मानते हैं| मिरर के अनुसार, अभियोजकों ने कहा कि आरोपी डायना डॉस सैंटोस फ़रियास ने अपने पति गिल्बर्टो नोगुएरा डी ओलिवेरा को शारीरिक संबंध बनाने के बहाने बुलाया और उसका प्राईवेट पार्ट काटकर टॉयलेट में बहाने की बात स्वीकार की है।
यह घटना पिछले साल दिसंबर में घटी थी. इसके बाद महिला ने अपने पति को बिस्तर से बांध दिया और लाइट बंद कर दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद उसने अपने पति का लिंग रेजर से काट दिया।
हालाँकि अब 34 साल की फरियास ने अपने पति के साथ सुलह कर ली है। उनके पति ने मुकदमे के लिए कानूनी टीम की फीस का भुगतान किया। हालांकि, मामले की सुनवाई कर रहे जज रोबर्टा लियोन ने 15 मई को महिला को चार साल और पांच महीने की सजा सुनाई | उनका कहना है कि इस मामले में अधिकतम जेल की सजा 8 साल हो सकती है।
पीड़ित पति गिल्बर्टो, जो एक गैस स्टेशन पर काम करता है| घटना के बाद उसे प्रोस्थेसिस लिंग लगाया गया । रिपोर्ट के मुताबिक, वह इस घटना के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने कहा, ''यह मेरी गलती थी.'' मुझे अपनी पत्नी को धोखा नहीं देना था |
बता दे पति भतीजी के साथ मिलकर पत्नी को धोखा दे रहा था। जिसके बाद महिला ने उसे सजा देने की सोची और घटना को अंजाम दिया | बताया जाता है कि इस घटना के बाद 22 दिसंबर को आरोपी महिला फरियास खुद पुलिस स्टेशन पहुंची और अपना जुर्म कबूल कर लिया था|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

