भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई नगर निगम के जर्जर तालाब को बचाने के लिए कुरुद बस्ती के लोग खुद पहल कर रहे हैं। वैशाली नगर जोन आयुक्त ईशा लहरें भी उनकी पहल का समर्थन कर रही हैं| लोगो ने धन जुटाया और तालाबों को साफ करने के लिए श्रम प्रदान किया, और जोन आयुक्त ने तालाब की सफाई प्रक्रिया को तेज करने के लिए निगम का तंत्र लगाकर दिया|
जानकारी के मुताबिक बस्ती से सटे ढौर तालाब की स्थिति काफी खराब है और गंदगी से भरा हुआ है| तालाब में सिर्फ जलकुंभी ही नजर आ रही थी. ग्रामीणों ने तालाब की सफाई का बीड़ा उठाया। इसलिए ग्रामीणों ने भिलाई नगर निगम से सहयोग लेने की पहल की.
कुछ ग्रामीणों ने वैशाली नगर जिला आयुक्त ईशा लहरे से मुलाकात कर अपनी बात रखी| ईशा लहरे इस काम में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया| इसके बाद सभी ग्रामीणों ने 50,000 से 60,000 रुपये का चंदा जमा किया|
इसके बाद वह खुद तालाब में उतर गये और तालाब की सफाई करने लगे| जोन आयुक्त ईशा लहरे वहां पहुंचीं और निगम की दो जेसीबी और डंपर को लगावाया |
फिर तालाब का सारा पानी निकाल दिया गया है और जलकुंभी हटाई जा रही है| कार्य की इस गति से ऐसा लग रहा है कि दो से तीन दिनों में तालाब पूरी तरह से साफ हो जायेगा|
रविवार सुबह जब दुर्ग सांसद विजय बघेल को पता चला कि ग्रामीण खुद तालाब की सफाई करने जुटे हुए हैं तो वे सीधे कुरूद तालाब पहुंचे। वह साफ-सफाई के काम से काफी खुश दिखे।
उनके अनुसार किए जा रहे कार्य पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए प्रेरणा है|उन्होंने कहा कि वे इस कार्य में हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे। उस वक्त उनके साथ भिलाई बीजेपी जिला अध्यक्ष महेश वर्मा समेत कई बीजेपी नेता मौजूद थे|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

