क्या यह सही है ? बच्चे को बचाने के चक्कर में बाइक महिला से टकराई महिला हुई घायल , महिला के घर वालो ने बाइक सवार को इतना मारा की हो गयी मौत....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग ,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के बसंतपुर में एक मोटरसाइकिल सवार सड़क पर चल रही महिला से टकरा गया। गुस्साए परिजनों ने बाइक सवार को इतना पीटा कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अब शख्स के परिजनों ने पिटाई के करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है|

मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार 9 मई की शाम कुछ महिलाएं सड़क पर टहल रही थीं. इसी बीच रामा पनिका पेंड्रा से अमांडांड अपनी मोटर साइकिल से घर की ओर जा रहा था तभी एक बच्चे को बचाने के चक्कर में युवक रामा की मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी और एक महिला से टकरा गयी|

यह भी पढ़े - हैवानियत की हदे पार : 7 सालो तक पिता बेटी का करता रहा रेप , उत्तेजना बढ़ाने के लिए सेक्सुअल हार्मोन्स के कैप्सूल खिलाता था आरोपी , कहानी सुनकर दंग रह जायेंगे , पढ़े

इससे महिला घायल हो गयी और लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा| जिसके बाद गुस्साए महिला के परिजन जगजीत साहू, दुर्गा प्रसाद साहू और घर की महिलाएं एकजुट होकर मोटरसाइकिल सवार रामा पनिका को बेरहमी से पीटने लगीं। 

लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन परिवार के लोगों ने किसी की एक न सुनी और मोटरसाइकिल सवार को लात-घूंसों से पीटा, जिससे साइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया| सूचना पाकर मोटरसाइकिल सवार के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल राम को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर रेफर कर दिया।

घायल रामा को उसके परिजन बिलासपुर सिम्स ले गए जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल रामा की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गुस्साए परिजन और समाज के लोग पेंड्रा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई|

परिजन आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं| ऐसा कहा जा रहा है कि आरोपियों ने इस व्यक्ति की मृत्यु के बाद सबूत नष्ट करने में जुट गए है| पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर कार्रवाई शुरू कर दी है| रामा परिवार का एकमात्र कमाने वाला था सदस्य था| वह दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्य करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रामा की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है और उसका एक दस साल का बेटा है जो अपने बुजुर्ग दादा-दादी के साथ रहता है|उनके सामने बड़ी समस्या खड़ी हो चुकी है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo