अंधविश्वास की हदे पार : मरे हुए युवक को जिन्दा करने युवक के शव को गंगा नदी में रस्सी के सहारे के लटकाया , फिर....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी , बुलंदशहर शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहाँ सांप के काटने से मरे युवक के जिंदा होने की उम्मीद में परिवार और गांव वालों ने उसके शव को रस्सी से बांधकर गंगा के पानी में लटका दिया| काफी देर बाद जब युवक की बॉडी में कोई हरकत नहीं हुई तो लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस अंधविश्वासी घटना के वीडियो सोशल नेटवर्क पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं। लेकिन भिलाई की पत्रिका न्यूज़ इस वीडियो या इससे जुड़े दावों की पुष्टि नहीं की है|


मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 अप्रैल को 20 साल के मोहित की सांप के काटने से मौत हो गई| उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया| इसी बीच अंधविश्वास के चलते परिजन और ग्रामीण मोहित का शव लेकर गंगा किनारे पुल के पास पहुंचे | उनका मानना ​​था कि अगर शव को गंगा के पानी में डाल दिया जाए तो सांप के जहर का असर खत्म हो जाएगा और युवक ठीक हो जाएगा।

इसी बीच मोहित का शव रस्सी से बांधकर गंगा में लटका दिया गया, जबकि उसके आसपास सैकड़ों लोग जमा हो गये. हालांकि, मोहित के शव में कोई हलचल नहीं होने पर उसके परिवार ने घाट पर ही अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया| जिसके बाद  क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW