भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : लखीमपुर खैरी: आजकल बच्चे के जन्मदिन पर पार्टी या ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम होना आम बात है. लेकिन यूपी के लखीमपुर खीरी में किसी ने अपने एक साल के कुत्ते का जन्मदिन कुछ इस तरह मनाया कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय हो गया. और इसमें शामिल सभी लोगों को कहना पड़ा गया किस्मत हो तो ऐसी|
दरअसल, लखीमपुर खीरी के बिजुआ ब्लॉक के गोंधिया गांव के रहने वाले गुडू गौतम ने एक साल पहले बाजार से 5,000 रुपये में एक पिल्ला खरीदा था और नाम रखा काजू | इस जोड़े ने काजू की देखभाल बहुत अच्छे से की| अपने बच्चों की तुलना में उसकी बेहतर देखभाल की। जब काजू एक साल का हुआ, तो जोड़े ने उसका जन्मदिन मनाने का फैसला किया और पार्टी का निमंत्रण पूरे गांव में भेजा गया। रिश्तेदारों को भी बुलाया गया और खास काजू का केक बनाया गया.
काजू कुत्ते के जन्मदिन के लिए पूरे घर को सजाया गया था| टेंट और लाइटें लगवाई गयी |इसके अलावा बार बालाओं को भी डांस करने बुलवाया गया |काजू के जन्मदिन पर काजू से बना विशेष केक काटा गया. इसके बाद पूरे गांव में जश्न मनाया गया।
अब एक वीडियो प्रसारित किया गया जिसमें बार बालाओं को एक कुत्ते के जन्मदिन पर नाचते हुए और पूरे गांव को दावत देते हुए दिखाया गया। जो भी यह खबर देख या सुन रहा है वह इसकी चर्चा किए बिना नहीं रह सकते| अपने कुत्ते पर लाखों रुपये खर्च कर पार्टी करने वाले गुडू गौतम काजू के साथ मशहूर हो गए।

