भिलाई ब्रेकिंग : फैक्ट्री में वेस्ट मटेरियल में लगी भीषण आग , दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का सिलसिला जारी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई ,  राज्य में इस समय भीषण गर्मी और तेज धूप पड़ रही है। इस बीच लगातार आगजनी के मामले सामने आते रहते हैं. इसी बीच भिलाई से बड़ी खबर आ रही है|


 यहां एक फैक्ट्री के मलबे में भीषण आग लग गई. आग की तीव्रता इतनी थी कि धीरे-धीरे उसने विकराल रूप धारण कर लिया और दूर से आग का गोला दिखाई देने लगा। सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम किया जा रहा है| जानकारी के मुताबिक घटना भिलाई 3 की है|

जहां फैक्ट्री के वेस्ट मटेरीयल में आगजनी की घटना हुई है| हालांकि, आग लगने के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। आग लगने की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. आग की तेज लपते उठते देख लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, इस आग में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. फिलहाल दमकलकर्मी आग बुझा रहे हैं|