BSP द्वारा दुर्ग भिलाई की महिलाओं को निःशुल्क गाड़ी चलाने का दिया जा रहा है प्रशिक्षण...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई इस्पात संयंत्र इकाई द्वारा दुर्ग भिलाई की महिलाओं को मुफ्त में गाड़ी (कार) चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्य बीएसपी सीएसआर विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसमें इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च,  (आईडीटीआर) नवा ट्रेनिंग सेंटर रायपुर का सहयोग भी शामिल है।


कौशल विकास कार्यक्रम के तहत इस प्रशिक्षण का उद्घाटन सीएसआर विभाग के सेक्टर 5 कार्यालय के कार्यपालक निदेशक पवन कुमार द्वारा किया गया|

ड्राइविंग ट्रेनिग के पहले बैच का उद्घाटन करते हुए पवन कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है| इससे उन्हें रोजगार के उपयुक्त अवसर उपलब्ध होंगे|। प्रशिक्षण से पहले बीएसपी सीएसआर विभाग ने महिलाओं का साक्षात्कार लिया।

फिर उन्हें प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया | 25-25 के दो समूहों में कुल 50 महिलाओं को आईडीटीआर से एक महीने का ड्राइविंग प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। फिर वे लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस भी प्राप्त करेंगे।