भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने आज कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित कर दिए। बोर्ड ने सीजीबीएसई 10वीं की परीक्षा 2 से 21 मार्च, 2024 तक और कक्षा 12 की परीक्षा 1 से 23 मार्च, 2024 तक आयोजित की थी| और परिणाम आज घोषित किए गए।
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (cgbse.nic.in) पर नतीजे देख सकते हैं। अपना रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी. छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं. 12वीं में महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40% के साथ पहला स्थान हासिल किया। इस बार 50.74% छात्र परीक्षा में सफल हुए। बलौदा बाजार की कोपल एम्बेस्ट दूसरे स्थान पर रहीं जबकि बलौदा बाजार की ही प्रीति और जशपुर की आयुषी गुप्ता संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। जशपुर की सिमरन ने 10वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo