भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के सक्ती में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान वहां परोसे गए पोहा और रसगुल्ला खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गये. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया|
जानकारी के मुताबिक सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक के डोमिनपुर में बुधवार को राम सप्ताह का आयोजन किया गया था. बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने भी हिस्सा लिया. प्रसाद तैयार होने के बाद सभी को प्रसाद बांटा गया, लेकिन जिसने भी इसे खाया उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी|
कुछ ही समय में 100 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए| बताया जाता है कि राम सप्ताह कार्यक्रम में डुमनपुर और गोविंदपुर के कई लोग शामिल हुए थे. धार्मिक कार्यक्रम के बाद सभी को प्रसाद के रूप में पोहा और रसगुला वितरित किया गया।
कुछ लोगों ने पेट दर्द और दस्त की शिकायत की और धीरे धीरे बीमार लोगों की संख्या बढ़ती चली गई| बता दे पीड़ितों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे|सभी को चंद्रपुर डभरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज हेतु ले जाया गया जहाँ उनका ईलाज जारी है|
डबरा बीएमओ माधुरी चंद्रा के मुताबिक 70 लोगों को डबरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, चंद्रपुर में 20 से 25 लोगों को भर्ती कराया गया है. कुछ का इलाज रायगढ़ जिला अस्पताल में किया जा रहा है| गौरतलब है की रात करीब 9 बजे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान प्रसाद के तौर पर पोहा और रसगुल्ला बांटा गया और इन्हें खाने के बाद लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई हालांकि प्रभावित सभी लोगों की स्थिति स्थिर है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW

