भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के महासमुंद में दृश्यम फिल्म जैसी घटना घटित हुई है| यहां एक लापता युवक की हत्या कर दी गई और उसका शव एक ऑफिस के नीचे दबा हुआ मिला। युवक दिसंबर में लापता हो गया था और परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे।
यह भी पढ़े - अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे तो तंग हाल पति ने पत्नी के शव को बोरे में भरकर फेंका....
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. बिरकोनी निवासी युपेश चंद्राकर 14 दिसंबर को लापता हो गया था। परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की थी। सोमवार को कोतवाली पुलिस को 41 वर्षीय युवक युपेश चंद्राकर के लापता होने की सूचना मिली. पुलिस ने मामले में आरोपी मुकुंद त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बड़ा खुलासा किया| उसने कहा कि उसने युपेश चंद्राकर की हत्या कर दी और लोहानी बिल्डिंग स्थित अपने कार्यालय में जमीन में 5 फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और लोहानी बिल्डिंग लालवानी गली तक पहुंच गई।
यह भी पढ़े - भिलाई से नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार......
शव जमीन की खुदाई के दौरान मिला। शव 40 प्रतिशत सड़ चुका था। शव को दफ़नाने से पहले उसने बॉडी को कई बार पॉलीथिन से कवर किया था| ताकि बदबू नहीं फैले | पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
वही परिवार को मामले में शाम को पुलिस का फोन आया| उसके कपड़ों और बालों से उसे अपने भाई को पहचाना। बताया की वे बिरकोनी में रहते थे| 20 नवंबर 2023 को महासमुंद शिफ्ट हुए थे| आरोपी मुकुंद त्रिपाठी से भाई की पहचान कैसे हुई, यह उन्हें नहीं पता|
बता दे की मृतक खेती और फर्शी खदान का काम करता था. उनकी पत्नी ज्योति चंद्राकर शिक्षिका हैं. मृतक नवंबर 2023 में अपनी पत्नी के साथ बिरकोनी से महासमुंद आया और क्लबपारा में रहने लगा। आरोपी मुकुंद त्रिपाठी पास में ही रहता था. मुकुंद त्रिपाठी एक ज्योतिषी के रूप में काम किया करता था और लोहानी बिल्डिंग में एक कार्यालय किराए पर लिया। (शव इसी ऑफिस में जमीन के अंदर मिला था) आरोपी और मृतक की पत्नी के बीच अफेयर का मामला सामने आया है.
आरोपी से पूछताछ के बाद और भी बड़ा खुलासा हो सकता है| बता दे की मृतक 8 दिसंबर से लापता था और उसके परिजनों ने 14 दिसंबर को कोतवाली पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

