CG ब्रेकिंग : सनसनीखेज मामला , पड़ोसी ने एक ही परिवार की 5 लोगो की टंगिया मारकर की हत्या , फिर खुद फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या ...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है| जहाँ इलाके के थरगांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर हथौड़े और टंगिया से बेरहमी से हमला किया गया| इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| 


यह भी पढ़े - गटर में मिले 4 साल के बच्चे की लाश मामले में हुआ बड़ा खुलासा , प्रिंसिपल और उसके बेटे ने दिया था जघन्य अपराध को अंजाम , आखिर क्यों जिन्दा ही गटर में डाल दिया बच्चे को जानिए....

इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी| उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, महासमोंद जिला मुख्यालय से करीब 22 किमी दूर सलीहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव में आरोपी ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी. इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली, वे घटनास्थल पर पहुंचे, मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

इस हत्याकांड में मृतकों के नाम हेमलाल, जगमती, मीरा, ममता के मासूम बेटे हैं| हत्यारा उसका पड़ोसी पप्पू टेलर बताया जा रहा है|जानकारी के मुताबिक मृतका जगमाती आंगनबाड़ी में मितानिन थी| उसकी एक बेटी मीरा जो मंदबुद्धि थीव दूसरी बेटी ममता अपने 5 साल के बेटे के साथ अपने ससुराल से कुछ दिनों के लिए मायके आई हुई थी| यह भी जानकारी सामने आ रही है की हत्यारा इस घर की किसी एक लड़की से एक तरफ़ा प्रेम करता था|हालाँकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है|

जिले के एसपी पुष्कर शर्मा ने मामले में बात करते हुए कहा कि पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया है। इस विषय पर अधिक जानकारी जांच के बाद ही सामने आ पाई | हत्यारे पड़ोसी ने घटना को अंजाम क्यों दिया यह रहस्य बना हुआ है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo