CG : गोवा से महादेव सट्टा एप चलाने वाले 7 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार , 84 खाते फ्रीज ,100 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन,13 लैपटॉप, 48 स्मार्टफोन, 26 पासबुक, 14 चेकबुक और 40 एटीएम कार्ड जब्त....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा पुलिस ने महादेव एप के जरिए आईपीएल में सट्टा लगाने वाले अंतरराज्यीय सट्टेबाजों पर बड़ी कार्रवाई की है| सात लोगो को गोवा से और कोरबा से एक सटोरिए को गिरफ्तार किया गया है| सभी सातों आरोपी गोवा में रहकर महादेव एम-100 और M-151 पैनल का उपयोग करके आईपीएल पर सट्टा लगवाते थे। बता दे की महादेव ऑर्गेनाइजेशनल इनपुट की बदौलत पुलिस ने यह कार्रवाई की|



मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोरबा एस.पी. सिद्धार्थ तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार अंतर्राज्यीय सटोरियें में छत्तीसगढ़ के 04, हरियाणा के 01 , महाराष्ट्र के 02 आरोपी शामिल हैं, जो पहले गोवा में एक अपार्टमेंट किराए पर लेकर महादेव सट्टा का एप पैनल संचालित कर रहे थे| पुलिस द्वारा सट्टेबाजों के पास से 13 लैपटॉप, 48 स्मार्टफोन, 26 पासबुक, 14 चेकबुक और 40 एटीएम कार्ड जब्त किए गए। जब्त मशरुक की कुल कीमत करीब 25,00,000 रुपये आंकी गयी है|

एसपी ने कहा कि पैनल को संचालित करने के लिए इस्तेमाल किए गए कुल 135 बैंक खातों की जानकारी गिरफ्तार खातों से प्राप्त की गई है और मनी ट्रेल का विश्लेषण किया जा रहा है। सट्टेबाजों के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज किया गया है|

 बैंक खातों में जमा राशि रोकने या फ्रीज करने के लिए उचित उपाय किए जाएंगे। सट्टेबाजों के विभिन्न बैंक खातों में 100 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन पाया गया। इस मामले की जांच जारी है. पुलिस ने विभिन्न बैंकों में 30 लाख रुपये होल्ड करवाया गया है व 84 खातों को फ्रीज कर दिया है।