भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अंबिकापुर. गांधीनगर पुलिस ने एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है| बता दे घटना 3 माह पुरानी है |15 जनवरी को चारों लड़की को कार में उसकी बहन के घर छोड़ने के बहाने ले गए।
फिर उसे शहर के पास एक गांव में ले जाया गया और कार में उसके साथ बलात्कार किया गया। इसके बाद उन्होंने पीड़ित को धमकाया और उसे गोवा ले गए। वहां चारों के साथ दुष्कर्म किया गया. पीड़िता ने घटना के साढ़े तीन महीने बाद 4 मई को गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
गौरतलब है कि पीड़िता अंबिकापुर के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. 15 जनवरी को वह हॉस्टल से पैदल अपनी बहन के घर गई। इसी बीच शुभम नाम के युवक ने किसी दुसरे युवक के मोबाइल से फोन किया और कहा कि वह उसे उसकी बहन के घर छोड़ देगा | चूँकि पीड़िता शुभम को पहले से जानती थी| इसलिए लड़की तैयार हो गयी |
इसके बाद शुभम अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ कार में लड़की को बैठाकर अजिरमा ले गए, वहां धमकाया और कार में दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी लोग उसे गोवा ले गये.
वहां उसके साथ कई बार रेप भी किया गया. 22 जनवरी को सभी उसे वापस छोड़ कर चले गए। पीड़िता ने घटना के साढ़े तीन महीने बाद 4 मई को गांधीनगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 366, 506, 376 (डी) के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त कार और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

