भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :अंबिकापुर क्षेत्र से बड़ी खबर आई है। एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की गई. पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद लोग गुस्से में हैं|
लोग आरोपी को कड़ी सजा दिलवाना चाहते हैं. मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर में एक 70 साल के बुजुर्ग ने घर में काम करने नाबालिग को रखा था फिर एक दिन उसकी नीयत डोल गयी और उसने काम कर रही नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया|
घटना के बाद बुजुर्ग व्यक्ति ने नाबालिग को घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी, लेकिन किशोरी ने हिम्मत करके थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई. इस किशोरी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

