भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नारायणपुर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है| यहां अज्ञात लोगों के द्वारा कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या कर दी गई. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है|
अज्ञात बंदूकधारियों ने नारायणपुर बखरुपारा इलाके में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. याद दिला दें कि कांग्रेस नेता ब्लॉक के उपाध्यक्ष पद पर विक्रम बैस थे।
कांग्रेस नेता विक्रम बैस की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई. नारायणपुर बहरूपार में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता की शहर के बीचोबीच गोली मारकर हत्या कर दी गई|
कांग्रेस नेता विक्रम बैस ब्लॉक उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त थे। जहाँ मोटर साइकिल सवार अज्ञात लोगों ने उसे तीन गोलियां मारीं| और वहां से भाग गए | नेता की तत्काल मृत्यु हो गयी| नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि की है| हत्यारे कौन है इस बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

