CG : सनसनीखेज मामला , महिला की हत्या कर बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दी लाश , घर से धमतरी जाने निकली थी महिला , इलाके में मचा हडकंप....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के बालोद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ  एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है| गुरुर थाना क्षेत्र के तितुरगहन गांव में सड़क किनारे बोरे के अन्दर महिला का शव मिला। शव मिलने के बाद इलाके में हडकंप मच गया| 


यह भी पढ़ेभिलाई : छुट्टी पर घर आये एयरफोर्स के जवान के साथ लिंक लाइक करने के नाम पर लाखों की ऑनलाइन ठगी....

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस महिला के शव की जांच की और शव परीक्षण और जांच शुरू की|जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुर थाना क्षेत्र के तितुरगहन गांव में शनिवार शाम को हुई. यहां अज्ञात आरोपी ने इस महिला के शव को बोरे में भरकर सड़क किनारे छोड़ कर भाग गए| 

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मृतक महिला की पहचान रमतला गांव की छोटी साहू के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतक महिला शनिवार को धमतरी जाने के लिए अपने घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी. पुलिस मामले की व्यापक जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo