CG : नाबालिग ने अपनी मौत लाइव विडियो बनाते हुए कर ली आत्महत्या....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छ.ग ,  सूरजपुर में एक लाइव सुसाइड का वीडियो सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. इस वीडियो को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया कि आखिर नाबालिग ने मौत को क्यों चुना।


यह भी पढ़े - भिलाई से लगे नंदिनी क्षेत्र में युवती ने आग लगाकर की आत्महत्या , घटना के वक़्त घर पर अकेली थी युवती , आत्महत्या का कारण अज्ञात...

 दरअसल, सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर गांव में एक नाबालिग लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और इसका लाइव वीडियो मृतक ने खुद ही रिकॉर्ड किया था जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| हालाँकि आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है|

घटना के बाद, परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर नाबालिग को जीवित मानते हुए अंबिकापुर जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाबालिग की मौत अंबिकापुर में हुई है, इसलिए स्थानीय जयनगर थाने से अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। 

अंबिकापुर पुलिस सहायता केंद्र ने पूरा मामला जीरो कायम कर जयनगर थाने को ट्रांसफर किया तो पुलिस जांच और कार्रवाई की बात करने लगी। स्थानीय निवासियों के अनुसार, आत्महत्या का कारण प्रेम संबंध था।  पुलिस फिलहाल मर्ग की फाइल का इंतजार कर रही है और उसके बाद पूरे मामले में कार्रवाई की जायेगी|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo