भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस महिला का शव उसके पति के घर में लटका हुआ मिला। माता-पिता का दावा है कि उनके दामाद का किसी अन्य लड़की से संबंध के कारण घर में अक्सर झगड़े होते थे।
उक्त मामला उरगा थाना क्षेत्र के तालदा गांव की है. जानकारी के मुताबिक, कविता जयसवाल (24 साल) मुंगेरी के पदमपुर इलाके निवासी का दो साल पहले तालदा निवासी कामेश जायसवाल से विवाह हुआ था| मृतका के भाई अभिषेक जयसवाल ने बताया कि कविता की शादी के छह महीने बाद तक उनके रिश्ते अच्छे थे|
बाद में उसके पति कामेश जयसवाल के कारनामे सामने आये| उसका किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध के कारण परिवार में विवाद चल रहा था| नतीजा यह हुआ कि कविता को दो महीने तक प्रताड़ित किया गया। इससे पहले, उसके माता-पिता और उसके पति के परिवार ने कविता के पति को समस्या का समाधान करने के लिए मनाने की पूरी कोशिश की थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
कविता के भाई का दावा है कि उसके जीजा का किसी दूसरी लड़की से अफेयर था. बाद में दोनों के बीच काफी झगड़े हुए. बार-बार मना करने पर भी वह नहीं माने। दूसरी लड़कियों के साथ घुमने पर कविता अक्सर इसका विरोध करती थी लेकिन वह नहीं माना इसलिए वह परेशान रहती थी। इसलिए उसकी बहन ने थक हार कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | पुलिस जांच में जुट चुकी है
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW

