CG : रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समर कैंपो को तत्काल स्थगित करने का आदेश....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, हर साल की तरह इस साल भी सरकार के आदेश पर छत्तीसगढ़ में छात्रों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया. हालांकि, भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राज्य में होने वाले सभी ग्रीष्मकालीन शिविरों को तत्काल स्थगित कर दिया जाए|


दरअसल, लगातार तीन दिनों से राज्य में तापमान बढ़ा हुआ है. बुधवार को राज्य में तापमान हाल के वर्षों के रिकॉर्ड स्तर को पार करते हुए 47 डिग्री तक पहुंच गया. इस गुरुवार को मौसम विज्ञान एजेंसी ने भी इस राज्य के लिए लू की चेतावनी जारी की है जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने राज्य के सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर ग्रीष्मकालीन शिविरों को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का निर्देश दिया।