CG: हेल्थ अधिकारी की सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में चिकन और शराब पार्टी , हरकतों से परेशान ग्रामीणों ने चुपके से बनाया विडियो , कार्यवाई की मांग...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बलरामपुर जिले के सामरी सेक्टर में सेरंगदाग उपस्वास्थ्य केंद्र में आरएचओ का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ शराब और चिकन के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के प्रसारित होते ही ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और इसका विरोध किया|


 मामला सामने आने के बाद बीएमओ ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि आरएचओ और उसके दोस्तों के इस व्यवहार से परेशान ग्रामीणों ने शराब पार्टी में आरएचओ का चोरी-छिपे वीडियो बना लिया|

 वीडियो में आरएचओ सुनील मिंज अपने दोस्तों के साथ स्वास्थ्य केंद्र में शराब पार्टी करते साफ दिख रहे हैं। ग्रामीण आरएचओ सुनील मिंज को यहां से हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं|