यह भी पढ़े - युवक ने पेट्रोल डालकर EVM मशीनों में लगा दी आग , मतदान केंद्र में मच गयी सनसनी , युवक हुआ गिरफ्तार...
जब तक परिजन उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई। लड़की बहुत ही उत्सुकता के साथ पहली बार लोकसभा चुनाव में वोट देने आई थी| यह पूरी घटना मैनपाट ब्लॉक के कोट गांव में एक मतदान केंद्र से लौटते वक्त हुई|
जानकारी के मुताबिक, 21 साल की कस्तूरी दास सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र से वोट डालने गई थीं जहाँ मतदान केंद्र पर मतदान किया.|फिर वह लौट आई। इसी बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।
जानकारी के मुताबिक आकाशीय बिजली गिरने से उनके भाई और मां भी झुलस गये. लड़की को तुरंत अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी. घटना दोपहर करीब तीन बजे की है जब अचानक हुई बारिश के कारण तीनों एक पेड़ के नीचे बैठे थे. लड़की का भाई और मां खतरे से बाहर हैं।
इसी बीच छत्तीसगढ़ में मौसम अचानक बदल गया. कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. मुंगेली इलाके में हल्की बारिश के साथ ही तेज हवाएं और तूफान भी आया. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, तेज हवाओं से मतदान केंद्र के टेंट और पर्दे उड़ गए|

