ब्रेकिंग न्यूज़ : पूर्व CM बघेल जिस घर बोरे बासी खाने पहुंचे उसके कुछ घंटे बाद जिला पंचायत सदस्य हो गए भाजपा में शामिल....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़, छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के प्रचार से ठीक पहले कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब रायगढ़ के पूर्व मंत्री दिवंगत शक्रजीत नायक के बेटे और विधायक रह चुके प्रकाश नायक के छोटे भाई कैलाश नायक ने चुनाव के दौरान कांग्रेस का दमन छोड़कर बीजेपी का भगवा पहन लिया|


यह घटना राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. दिलचस्प बात यह है कि कैलाश नायक के भाजपा में शामिल होने से कुछ घंटे पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोरे बासी खाने नायक परिवार के घर पहुंचे थे।

रायगढ़ की राजनीति के जानकार जानकारों का कहना है कि शक्राजीत नायक की राजनीतिक विरासत का असली हकदार कैलाश नायक को माना जाता था, लेकिन प्रकाश नायक उनके सबसे बड़े बेटे के तौर पर विरासत सँभालने के लिए खुद को आगे कर दिया |

 कैलाश नायक के बीजेपी में शामिल होने में ओपी चौधरी ने अहम भूमिका निभाई| बता दे की नायक जिला पंचायत के सदस्य भी हैं।कैलाश नायक के अलावा हुकुमचंद अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, योगेन्द्र अग्रवाल और टिंकू अग्रवाल भी बीजेपी में शामिल हुए हैं|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW