भिलाई : एडिटिंग कर फेक पास बनाया और IIT भिलाई में घुसने की कोशिश की , आरोपी प्रवेश द्वार पर ही पकड़ा गया....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जेवरा-सिरसा चौकी अंतर्गत आईआईटी कुटेलाभाठा में फर्जी पास के जरिए प्रवेश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से श्रमिक है| आई आई टी के भीतर दाखिल होने के लिए उसने एक फर्जी कार्ड बनाया था |जांच के दौरान उसे संस्थान के प्रवेश द्वार पर पकड़ा गया|


चौकी पुलिस ने बताया कि इसकी शिकायत आईआईटी के डाॅ. जयेशचंद्र एस ने दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि 13 मई को गौरव साहू नाम का एक व्यक्ति आउटसोर्सिंग कंपनी का पास लेकर संस्थान में पहुंचा. पास की जांच करने पर पता चला कि पास संस्थान या संस्थान में कार्यरत किसी बाहरी संस्था द्वारा जारी नहीं किया गया है. तभी गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई.

चौकी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी गौरव ने बताया कि उसने खुद ही एडिटिंग कर फर्जी पास बनाया था ताकि संस्थान में अन्दर घूम सके। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी गौरव के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना के बाद आईआईटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo