भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, 125 करोड़ रुपये के कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन घोटाले मामले में ईडी ने राज्य में पांच जगहों पर छापेमारी की| बता दे कल से जांच जारी है| इनमें 2 दुर्ग, 2 रायपुर और 1 खरोरा शामिल हैं।
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उद्यमी एवं छत्तीसगढ़ राईस एसो. पूर्व महासचिव प्रमोद अग्रवाल का भी घेराव किया गया और राईस मिल उनके कार्यालय ,घर की जांच चल रही है। कारोबारी प्रमोद अग्रवाल के दो ऑफिस खरोरा में और एक रायपुर में है।
व्यवसायी के दुर्ग में दो कार्यालय हैं और वह मार्कफेड के पूर्व MD मनोज सोनी से जुड़ा हुआ है। ईडी द्वारा गिरफ्तार किये गये रोशन चंद्राकर से पूछताछ के दौरान सुराग मिलने के बाद यह कार्रवाई की गयी|

