भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी में एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति की डूबने से मौत हो गयी| जानकारी के मुताबिक राजीव नगर दुर्ग निवासी 55 वर्षीय भूपेन्द्र कुमार यादव की शिवनाथ नदी में डूबने से म्रत्यु हो गयी |उक्त घटना रविवार दोपहर को हुई।
व्यक्ति की डूबने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उनकी मदद से व्यक्ति का शव नदी से बरामद किया गया| जानकरी के मुताबिक दुर्ग नियंत्रण कक्ष को सुचना मिली थी की पुलगांव थाना क्षेत्र के शिवनाथ महमरा एनीकट नदी में एक व्यक्ति डूब गया है|
जिसके बाद तत्काल एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, जहां डीप डाइविंग अनुभवी जवानों के द्वारा शव को बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया।सम्भावना है की व्यक्ति की नहाने के दौरान मृतक नदी में डूब गया होगा जिससे उसकी मृत्यु हो गयी होगी |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

