भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में यूबीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) फटने से दो बच्चों की तत्काल मौत हो गई. इस घटना के बारे में सुनकर कई ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। घटना इंद्रावती नदी के उस पार बोड़गा गांव की है|
बताया जा रहा है कि बच्चे गांव के पास एक मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान खेत में गिरे जिंदा यूबीजीएल में विस्फोट हो गया, जिससे दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों के शव को लेकर भैरमगढ़ के लिए रवाना हो गए| एसपी जीतेंद्र यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, जांच की जा रही है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

