शादी की पहली सालगिरह पर पत्नी ने ऐसी चीज मांगी की पति के पैरो तले खसक गयी जमीन , UPSC में तलाक कोटे से सिलेक्शन के लिए माँगा तलाक...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शादी के बंधन में बंधने के बाद, युवा जोड़ा अपनी शादी का दिन एनिवेर्सरी बहुत धूमधाम से मनाता है। लेकिन राजस्थान की एक शादीशुदा महिला ने अपनी पहली शादी की सालगिरह पर ऐसा सरप्राइज दिया कि उसका पति हैरान रह गया| 

बदले में महिला ने जयपुर से प्रतापगढ़ आए अपने पति से तलाक की मांग की. हालांकि, शादी के दूसरे दिन ही पत्नी ने तलाक की मांग कर दी थी| लेकिन तब किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और जब पति ने सुना तो उसे लगा कि यह कोई मजाक है. लेकिन बाद में जब उनकी पत्नी ने उन्हें तलाक का कारण बताया तो मानो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

न्यूज़18 के खबर के मुताबिक दरअसल, एक साल पहले जयपुर के मंगलम में रहने वाले एक युवक ने हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार प्रतापगढ़ में रहने वाली युवती से शादी की थी। नवविवाहिता को लेकर जयपुर आए दूल्हे के घर जैसे ही शादी की रस्में पूरी हुईं, अगले ही दिन दुल्हन ने तलाक की अर्जी दायर कर दी। उन्होंने कहा कि वे एक साल में आपसी सहमति से तलाक ले लेंगे।बता दे दोनों ने लव मैरिज की थी|

अब जब शादी की पहली सालगिरह आई तो महिला ने वही बात दोहराई और तलाक मांग लिया. जब पति ने इसका कारण पूछा तो पत्नी ने जवाब दिया कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा निर्धारित तलाक कोटा से उसे फायदा होगा। इसलिए लिए उन्होंने शादी कर ली| 

इसलिए उन्होंने शादी के अगले दिन तलाक की मांग की। जब पति ने यह बात सुनी तो उसने साफ इंकार कर दिया। लेकिन उसकी पत्नी ने झूठी केस पर जेल भेजने की धमकी दी  इसके बाद पीड़ित युवक कई बार थाने का चक्कर लगाया, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी. अब अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट के आदेश पर पिछले शनिवार को करधनी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई।

बता दे युवती की सगाई के बाद 27 सितंबर 2022 को टीएमपी कोटे से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, प्रतापगढ़ में सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर नौकरी लग गयी|

इसके बाद 17 फरवरी 2023 को बिना किसी दहेज के हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार प्रतापगढ़ में शादी हुई। एक साल बाद जब वह शादी के अगले दिन जयपुर पहुंचे तो उन्होंने आपसी सहमति से तलाक लेकर  वह तलाक कोटा का लाभ उठाकर यूपीएससी परीक्षा क्लियर करने की बात करने लगी|

इसके बाद युवक से सभी  संपर्क तोड़ दिया और बातचीत बंद कर दी.' हालाँकि, शादी के एक साल बाद युवक सालगिरह मनाने के लिए प्रतापगढ़ आए, लेकिन पत्नी ने अपने पति को धमकी दी कि जब तक वह सहमति से तलाक के लिए सहमत नहीं होंगे, वह शादी की सालगिरह नहीं मना पाएंगी। नहीं तो झूठे केस में फंसा दूंगी| फिलहाल मामले में जांच की जा रही है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo