उधर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा सीट से पीछे चल रहे
हैं। इसी तरह से कांग्रेस के तीन पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, कवासी
लखमा और डा. शिवकुमार डहरिया भाजपा प्रत्याशियों से लगातार पीछे चल रहे हैं| दुर्ग लोकसभा सीट
से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ढाई लाख वोटों से आगे चल रहे हैं|इसके साथ ही भिलाई में उनके घर पर जश्न का
माहौल है|
वहीँ सपा-कांग्रेस वाला इंडी गठबंधन उत्तर प्रदेश की 80 सीटों
में से 44 पर
बढ़त बनाए हुए है. जबकि भाजपा का एनडीए 34 सीटों
पर आगे चल रहा है|
कई बड़ी व हाईफाई सीटों पर विपक्षी कांटे की टक्कर दे रहे हैं. मोदी सरकार के 7 मंत्री
पीछे चल रहे हैं|

